Jabalpur News: सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मी को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा
Jabalpur News: Lokayukta caught a woman employee posted in CMHO office taking bribe
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के आरटीआई शाखा में पदस्थ एक महिला कर्मी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उक्त महिला कर्मी आरटीआई के तहत जानकारी देने के बदले आवेदक से रिश्वत मांग रही थी।
लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई को शिकायत कर्ता राकेश विश्वकर्मा ने एसपी लोकायुक्त को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि सीएमएचओ कार्यालय में उसके द्वारा एक आरटीआई के तहत आवेदन लगाया गया था। जिसमें उसके द्वारा कुछ कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी मांगी गई थी।
इसी दौरान उसकी सीएमएचओ कार्यालय के आरटीआई शाखा में पदस्थ विनीता विलियम से मुलाकात हुई। जिन्होंने जानकारी देने के बदले पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बातचीत में चार हजार रुपए में वो मान गई। लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल कराने के बाद आज विनीता विलियम को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया।
देखिए वीडियो -
https://www.instagram.com/reel/DJTnzVchHVE/?igsh=MTF2NTgyZjZibnJzbQ==